BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली व शबे बरात के मद्देनजर प्रमंडल के संवेदनशील क्षेत्रों व अराजक तत्वों पर रखें विशेष नजरःआयुक्त

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
25 मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- होली एवं शबे बरात को लेकर पलामू प्रमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है. तेज रफ्तार वाहनों की परिचालन हो या अवैध शराब की बिक्री, शराब के नशे में वाहन चलाने की बात हो या फिर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने की, इन सब पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. 

होली व शबे बरात में प्रमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज पलामू आयुक्त   जटाशंकर चौधरी एवं डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने संयुक्त रूप से प्रमंडलीय कार्यालय से प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले लातेहार, पलामू एवं गढ़वा के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की. आयुक्त व डीआईजी ने त्योहारों में अराजकता फैलाने व सामुदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों के इतिहास की जानकारी ली. साथ ही प्रमंडल क्षेत्र में आपसी समन्वय के साथ विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था कायम करने का निदेश दिया. 

आयुक्त ने कहा कि जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक त्योहार के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्र एवं अराजक तत्वों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें. सोशल मीडिया पर दुषप्रचार कर अफवाह व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. वहीं डीआईजी ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाकर अराजक तत्वों एवं अन्य गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया. आयुक्त व डीआईजी ने तीनों जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को उत्पाद विभाग से समन्वय बनाकर अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए नियमित तौर पर छापेमारी अभियान चलाने, जरूरत के हिसाब से मुख्यालय से अतिरिक्त जवान एवं होमगार्ड के जवानों की मांग करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने संयुक्त आदेश निकालकर शीघ्र उसका तमिला कराने, संवेदनशील क्षेत्रों में डीएसपी एवं एसडीओ रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक को जरूरत को देखते हुए अलग-अलग जगह एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग करने एवं शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर कोविड-19 के गाइडलाइन का भी अनुपालन सुनिश्चित करायें, ताकि कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचा जा सके. उन्होंने डीजे पर अश्लील गाना बजाने को पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बातें कही. 

आयुक्त व डीआईजी ने पलामू जिले के हरिरगंज, छतरपुर, पंडवा एवं सीमावर्ती स्थानों पर अधिक चौकसी बरतने का सुझाव दिया. वहीं गढ़वा जिले के रंका, नगर ऊंटारी एवं सोन नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने, लातेहार जिले के बालूमाथ, महुआडांड़ एवं बरवाडीह क्षेत्रों में विशेष मॉनिटरिंग करने एवं जरूरत के अनुसार नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Next Post

जलवायु परिवर्तन की गति रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर हो सामूहिक प्रयासः आयुक्त

Next Post
25 मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश

जलवायु परिवर्तन की गति रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर हो सामूहिक प्रयासः आयुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d