BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को रखें पूरी तरह से दुरूस्तः उपायुक्त

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को रखें पूरी तरह से दुरूस्तः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी ने जिला कोषागार कार्यालय व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कोरोना काल को देखते हुए कार्यालय में साफ-सफाई के साथ विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकताः उपायुक्त

देवघर: आज दिनांक 06.10.2020 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जिला कोषागार का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने जिला कोषागार कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा करते हुए स्थापना से जुड़े रोकड़ पंजी, पेंशन भुगतान, पीएलए खाता, विपत्र भुगतान, आवंटन पंजी आदि से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों की जांच कर अद्यतन स्थिति से अवगत हुए.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा नॉन जुडिशियल रजिस्टर कोर्ट फी, स्टांप रजिस्टर, एडवोकेट्स वेलफेयर फंड स्टांप रजिस्टर, चेक पंजी, आरडीएस डिवीजन आवंटन व्यय पंजी, गैर न्यायिक मुद्रक पंजी, न्यायिक मुद्रक पंजी, कोषागार स्थापना रोकड़ बही आदि बही-खातों का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को समय-समय पर पेंशनरों की भुगतान हेतु जीवन प्रमाण पत्र का निरीक्षण करने की बात कही, ताकि आगे कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े.

वहीं मौके पर उपस्थित उप कोषागार पदाधिकारी ने पीएल अकाउंट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. साथ ही कोषागार पदाधिकारी ने बताया कि कोषागार से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण रूप से अप टू डेट रखा गया है.

इसके अलावा उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जिला कोषागार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम के जीर्णोद्धार को लेकर कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित विभाग को पत्राचार करते हुए भवन की स्थिति व मरम्मतिकरण की आवश्यकता से अवगत कराएं.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला लेखा पदाधिकारी एम.के. झा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, विशालदीप खलखो, उप कोषागार पदाधिकारी ध्रुवनारायण राय, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Next Post

कृषि सुधार विधेयक को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर देंगे जानकारी

Next Post
कृषि सुधार विधेयक को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर देंगे जानकारी

कृषि सुधार विधेयक को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर देंगे जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d