BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों को टिड्डी दलों से बचाव और जरूरी कीटनाशकों की जानकारी दें: डीडीसी

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
किसानों को टिड्डी दलों से बचाव और जरूरी कीटनाशकों की जानकारी दें: डीडीसी
Share on FacebookShare on Twitter
  • टिड्डी दल के हमले की आशंका को लेकर बैठक

  • उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

  • कृषि विभाग को सजग और सक्रिय रहने के दिये गए निर्देश

  • जिला स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्यदल का किया गया गठन

रांची: टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए आज दिनांक 06 जून 2020 को उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विकास भवन, रांची साभगार में बैठक आयोजित की गई.

बैठक में अनुमंडल  पदाधिकारी, बुंडू, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला स्तरीय अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकरी, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोरहाबादी रांची उपास्थित थे.

बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने कहा कि जिले में टिड्डियों के आक्रमण से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है कि किसानों को टिड्डियों के आक्रमण तथा इसके बचाव हेतु जागरूक किया जाए. इस दौरान जिला स्तर पर टिड्डी नियंत्रण हेतु कार्य दल के कार्य एवं दायित्वों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में डीडीसी ने जिले में टिड्डियों के आक्रमण की तैयारी हेतु पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक के भंडारण तथा पर्याप्त मात्रा में इन रसायनों की उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

साथ ही उन्होंने टिड्डियों के नियंत्रण में उपयोगी हाईस्पीड/ लोवॉल्यूम स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, गटोर स्प्रेयर, नैप सैक स्प्रेयर, वाहन पर प्रतिष्ठापित किए जाने वाले स्प्रेयर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इन स्प्रेयर के विक्रेताओं एवं किसानों से सम्पर्क कर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनकी मदद ली जा सके.

बैठक में जिला स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्यदल के सदस्यों को जिले के अग्निशमन विभाग/ कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें संवेदनशील बनाने की बात कही ताकि जरूरत पड़ने टिड्डी दल पर दवा का त्वरित छिड़काव किया जा सके.

बैठक में डीडीसी ने प्रखण्ड स्तर पर टिड्डी नियंत्रण कार्य दल के सक्रिय रहने को लेकर निदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में सभी प्रखण्ड में बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्य योजना बनाई जाए.

आपको बताएं कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार (कृषि प्रभाग) के आदेश के आलोक में जिले में टिड्डी नियंत्रण हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्यदल का गठन किया गया है. टीम के संयोजक जिला कृषि पदाधिकारी होंगे.

इस कार्यदल में बतौर सदस्य वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिलास्तरीय अग्नि शमन विभाग के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक को बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा कृषि विभाग को सजग और सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. उन्होंने टिड्डी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी लगातार निगरानी करने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया है. साथ हीं कृषि वैज्ञानिक केन्द्र के वैज्ञानिकों व अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इससे निपटने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

बैठक में खेतों में टिड्डी दल के हमलें को रोकने हेतु उपाय पर भी चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि टिड्डी दल के हमले से बचने के लिए खेतों में धुआं किया जाए. इससे टिड्डी रुकते नहीं है. खेत में पानी भरने से भी टिड्डी बैठ नहीं पाती.

सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच कलोरपाईरीफोस 20 प्रतिशत ई०सी० या लम्बडा, साईहसोथरीन पांच प्रतिशत ईसी के छिड़काव भी किया जा सकता है. इसके अलावा किसान सामूहिक रूप से गांव व क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग कर भगा सकते हैं. साथ हीं आग जलाने, पटाखे फोडने, थाली, टीन पीटने, ढोल व नगाड़े बजाने से भी ये भाग जाते हैं. तेज ध्वनि को ये कीट बर्दाश्त नहीं कर पाते.

इन रसायनों का कर सकते है छिड़काव

फसलों में यदि टिड्डियों को प्रकोप बढ़ गया हो तो कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करके भी इनकों मारा जा सकता है. टिड्डी प्रबंधन हेतु फसलों पर नीम के बीजों का पाउडर बनाकर 40 ग्राम पाउडर प्रति लीटर पानी में घोल कर उसका छिड़काव किया जाय तो दो-तीन सप्ताह तक फसल सुरक्षित रहती है.

इसके अलावा बेन्डियोकार्ब 80 प्रतिशत 125 ग्राम या क्लोरपाइरीफास 20 प्रतिशत ईसी 1200 मिली या क्लोरपाइरीफास 50 प्रतिशत ईसी 480 मिली या डेल्टामेथरिन 2.8 प्रतिशत ईसी 625 मिली या डेल्टामेथरिन 1.25 प्रतिशत एससी 1400 मिली या डाईफ्लूबेनज्यूरॉन 25 प्रतिशत डब्ल्यूपी 120 ग्राम या लैम्ब्डा-साईहेलोथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी 400 मिली या लैम्ब्डा-साईहेलोथ्रिन 10 प्रतिशत डब्ल्यूपी 200 ग्राम को 500-600 लीटर पानी मे घोल कर प्रति हैक्टेयर अर्थात 2.5 एकड़ खेत मे छिड़काव करना होगा.

इसके अलावे इनसे जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए किसान काॅल सेंटर टोल फ्री नंबर -18001801551 पर काॅल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम घाटी में फैल चुके हैं, करेंगे फिदायीन हमला: तालिबानी आतंकी  

Next Post

नाली पर अतिक्रमण कर बनाये गये निर्माण को तोड़ने का आदेश

Next Post
नाली पर अतिक्रमण कर बनाये गये निर्माण को तोड़ने का आदेश

नाली पर अतिक्रमण कर बनाये गये निर्माण को तोड़ने का आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d