BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मरीज का रखें रिकॉर्ड, काॅल कर अल्टरनेट नंबर की जांच करें लैब: डीसी

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
मरीज का रखें रिकॉर्ड, काॅल कर अल्टरनेट नंबर की जांच करें लैब: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने निजी लैब संचालकों के साथ की बैठक

  • कोरोना जांच करने वाले निजी लैब संचालकों के साथ बैठक

  • जांच रिपोर्ट की जानकारी पहले जिला प्रशासन को देने का निर्देश

  • टेस्टिंग कैपिसिटी बढ़ायें, हर दिन रिपोर्ट दें – उपायुक्त

रांची: उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कोरोना जांच करने वाले निजी लैब संचालकों के साथ बैठक की. रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उपविकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन, रांची वीबी प्रसाद एवं शहर के विभिन्न लैब संचालक उपस्थित हुए. इस दौरान उपायुक्त ने लैब संचालकों को संदिग्धों के कोरोना जांच से संबंधित निर्देश दिये.

हर मरीज का रिकार्ड रखें, अल्टरनेट नंबर की जांच कर लें- डीसी

बैठक में उपायुक्त ने लैब संचालकों को कहा कि कोरोना संदिग्ध की जांच करने से पहले दिये गये अल्टरनेट फोन नंबर पर काॅल कर जांच कर लें. साथ ही मरीज द्वारा दिये गये पते को भी अपने स्तर से वेरिफाई करें.

सैंपल देने वाले व्यक्ति के पते में लैंड मार्क का आवश्यक रुप से उल्लेख करें. हर पेसेंट का रिकार्ड रखें कि वो सैंपल देने के दौरान कहां रहा रहा है.

‘जांच रिपोर्ट की जानकारी जिला प्रशासन को दें’

कोरोना जांच करने वाले निजी लैब संचालकों को निर्देश देते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जांच रिपोर्ट की जानकारी पहले जिला प्रशासन को दें. उसके बाद मरीज को. सभी लैब मरीज से जांच रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहने से संबंधित अंडरटेकिंग भी लें.

टेस्टिंग कैपिसिटी बढ़ाने और हर दिन रिपोर्ट देने का निदेश

बैठक में उपायुक्त रंजन ने निजी लैब संचालकों को जांच क्षमता बढ़ाने को कहा है. उन्होंने सभी लैब संचालकों को हर दिन जांच के हेतु लिये गये सैंपल, किये गये जांच और बैकलाॅग का रिपोर्ट देने को कहा है.

बैठक में मेडिकल हाॅस्पीटल प्राइवेट लिमिटेड से हर्ष दारुका, पैथकाइंड लैब से डाॅक्टर अमित आनंद, डाॅ अमित कुमार सिन्हा, माइक्रोपै्रक्सिस लैब से डाॅ पूजा सहाय, लाल पैथोलैब से रवि रंजन सिन्हा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीतामढ़ी में कोरोना संदिग्ध की मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे समाहरणालय

Next Post

कोरोना की वजह से अब कृष्ण जन्मोत्सव दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई स्थगित 

Next Post
कोरोना की वजह से अब कृष्ण जन्मोत्सव दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई स्थगित 

कोरोना की वजह से अब कृष्ण जन्मोत्सव दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई स्थगित 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d