रांची: योग प्रशिक्षक राफिया नाज ने आज राज्य के डीजीपी एमवी राव को फोन किया और वर्ष 2017 में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताना शुरू ही किया था कि डीजीपी श्री राव उस पर भड़क गये. उन्होंने फोन पर राफिया को फटकार लगाते हुए कहा कि फोन रखो, दीमाग मत खराब हमारा. इतना सुनते ही राफिया नाज ने फोन काट दिया.
पूर्व में मिली थी धमकी :
राफिया को वर्ष 2017 के नवंबर में भी धमकी मिली थी. इसके बाद सीएम से शिकायत की गई थी. शिकायत के बाद राफिया को अंगरक्षक दिया गया था. इस धमकी के कुछ दिनों बाद घर पर पथराव किया गया था. गौरतलब है कि राफिया नाज रांची के मारवाड़ी कॉलेज में एमकॉम की छात्रा हैं और उन्हें योग में महारत हासिल है. योग गुरु रामदेव बाबा के साथ मंच साझा करने के बाद चर्चे में आ चुकी हैैं. देश के कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी है.
नोट : बता दें कि यह ऑडियो वायरल है और बीएनएन भारत इसकी पुष्टि नहीं करता.

