BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल ने हनुमान जी को अशुद्ध किया: मनोज तिवारी

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
केजरीवाल ने हनुमान जी को अशुद्ध किया: मनोज तिवारी

केजरीवाल ने हनुमान जी को अशुद्ध किया: मनोज तिवारी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  दिल्ली में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान के दिन आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर जाकर पूजा करने को लेकर तकरार हो गई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान के एक दिन पहले कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर पूजा की थी.

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तंज कसा है और कहा है कि केजरीवाल ने मंदिर जाकर हनुमान जी को अशुद्ध किया.

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “वो पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतार के, उसी हाथ से माला लेकर, क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं तो यही होता है. मैंने पंडित जी को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं.”

मनोज तिवारी ने अपने ट्विवटर एकाउंट पर अरविंद केजरीवाल का वीडियो भी लगाया है और लिखा है, “देखिये, चुनावी हनुमानभक्त केजरीवाल का सच… जिन हाथों से जूते उतारे, उन्हीं हाथों से फेंकी बाबा पर फूलों की माला!”.

पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री को इतनी अछूत भावना से देखती है बीजेपी? इससे ज़्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान नहीं हो सकता. अभी भी आप उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था. श्री राम भी अब बीजेपी को नहीं बचा सकते.”

अरविन्द केजरीवाल ने भी इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा है, “जब से मैंने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं. कल मैं हनुमान मंदिर गया. आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया. ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं. भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी. सबका भला हो.”

अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी अपने हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर ये ट्वीट किया था – “मेरे हनुमान चालीसा पढ़ने से भाजपा वालों को तकलीफ हो रही है. मैं चाहता हूं वो भी हर रोज पढ़ें. उनको शांति मिलेगी और उनकी भाषा भी सुधरेगी”.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों ने जमीन के अंदर लगाया बम, विस्‍फोट होने से 6 साल की बच्ची गंभीर

Next Post

5 साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या, शव बरामद

Next Post
5 साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या, शव बरामद

5 साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या, शव बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d