BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल ने दी बड़ी राहत, ऑड-ईवन स्कीम दो पहिया वाहनों पर नहीं होगी लागू

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
केजरीवाल ने दी बड़ी राहत, ऑड-ईवन स्कीम दो पहिया वाहनों पर नहीं होगी लागू
Share on FacebookShare on Twitter

देश में वायु प्रदूषण की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है. राजधानी दिल्ली में तो लोगों का सांस लेना मोहाल है. ऊपर से दिवाली और पड़ोसी राज्यों की तरफ से पराली जलाने से समस्या और बढ़ने वाली है. ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवेन योजना को लागू करने की घोषणा की है.

गुरुवार को सीएम केजरीवाल ने बताया की दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया जाएगा. दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी ये नियम लागू होगा। हालांकि, सिर्फ निजी चार पहिया वाहन पर इसे लागू किया जा रहा है। दो पहिया वाहन इस नियम से मुक्त हैं.

उन्होंने बताया कि ऑड-ईवन स्कीम प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी. रविवार को यह योजना लागू नहीं होगी. इस नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्रियों, राज्यसभा एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस योजना से छूट मिलेगी लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं मंत्री इसके दायरे में आएंगे.

गौरतलब है कि ऑड-ईवन स्कीम में तारीख के अनुसार ऑड एंड ईवन नंबर वाले वाहनों को ही सड़क पर निकलने की अनुमति होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर BLO को मिला प्रशिक्षण

Next Post

झारखंड में चुनाव की तैयारियों का लिया चुनाव आयोग की टीम ने जायजा

Next Post
झारखंड में चुनाव की तैयारियों का लिया चुनाव आयोग की टीम ने जायजा

झारखंड में चुनाव की तैयारियों का लिया चुनाव आयोग की टीम ने जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d