BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्लीवासियों को मिलेगी Free WiFi, लगेंगे 11 हजार हॉटस्पॉट

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in समाचार
केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्लीवासियों को मिलेगी Free WiFi, लगेंगे 11 हजार हॉटस्पॉट

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्लीवासियों को मिलेगी Free WiFi, लगेंगे 11 हजार हॉटस्पॉट

Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल आज बड़ा ऐलान किया. आम आदमी पार्टी की सबसे महत्वकांछी योजना फ्री वाईफाई की घोषणा हो गई. पहले चरण में दिल्ली के सभी बस स्टैंड पर 3000 वाईफाई के हॉटस्पॉट लगेंगे. पूरी दिल्ली में कुल 11000 हॉटस्पॉट लगेंगे. हर यूजर को प्रति महीने 15 जीबी फ्री डाटा मिलेगा. इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हो सकती है.

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार सुबह प्रेसवार्ता के दौरान एलान किया है कि पहले चरण में 16 दिसंबर से 100 हॉट स्पॉट का शुभारंभ किया जा रहा है. दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को मुफ्त वाई फाई देना हमारे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था. इसे हम लागू करने जा रहे हैं.

पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मुफ्त वाइ-फाइ लागू करने से हमारा अंतिम चुनावी वादा भी पूरा होने जा रहा है. इसके तहत दिल्ली में कुल 11000 हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे. इसमें से 400 हॉट स्पॉट बस स्टॉप पर लगाए जाएंगे. इनके माध्यम से हॉट स्पॉट से 500 मीटर तक लोग मुफ्त वाई फाई का लाभ उठा सकेंगे. करीब 22 लाख लोग एक साथ मुफ्त वाई फाई का लाभ ले सकेंगे. एक हॉट स्पॉट से 150 से 200 लोग उपयोग कर सकेंगे. 16 दिसंबर को 100 हॉट स्पॉट का शुभारंभ किया जाएगा.

  • कुल 11,000 वाइ-फाइ हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे
  • 4000 हॉट स्पॉट बस स्टॉप पर लगाए जाएंगे
  • 7000 हॉट स्पॉट बाजारों में इंस्टॉल किए जाएंगे
  • 100 हॉट स्पॉट 16 दिसंबर से कार्य करना शुरू कर देंगे
  • इस योजना पर कुल 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा

बता दें कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत यानी जनवरी-फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. यही वजह है कि पिछले छह महीने से अधिक समय से दिल्ली में सत्तासीन अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार चुनावी तोहफे दे रही है.

मुफ्त बिजली स्कीम, डीटीसी बसों में मुफ्त सफर, मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर का वादा समेत दिल्ली सरकार दर्जनभर चुनावी तोहफे दिल्ली की जनता को दे चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मन्नान मल्लिक जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहें हैं: राज सिन्हा

Next Post

विपक्ष ने युवाओं के साथ छल किया, भाजपा की सरकार ने उन्हें हक दिलाया : प्रतुल

Next Post
विपक्ष ने युवाओं के साथ छल किया, भाजपा की सरकार ने उन्हें हक दिलाया : प्रतुल

विपक्ष ने युवाओं के साथ छल किया, भाजपा की सरकार ने उन्हें हक दिलाया : प्रतुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d