नई दिल्ली : देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शोक व्यक्त किया. कंचन ने सेवानिवृत्ति के बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर हरिद्वार से चुनाव लड़कर राजनीति में कदम रखा था.
Also Read This: रेलवे क्रॉसिंग पर लगता है घंटों जाम, नहीं है कोई समाधान
आप के प्रमुख ने ट्वीट किया, “देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं और अंतिम सांस तक देश की सेवा करना चाहती थीं. उनकी बहुत याद आएगी.”
उत्तराखंड पुलिस में पूर्व डीजीपी रहीं भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं. उत्तराखंड पुलिस ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

