BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, खुद को घर में किया क्‍वारंटाइन

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, खुद को घर में किया क्‍वारंटाइन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्‍ली में कोरोना के मरीजों की तादाद में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है. अब तो यह खबर आ रही है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की तबियत भी खराब हो गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने के बाद उन्‍होंने खुद का घर ही क्‍वारंटाइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. जिसके बाद उन्‍होंने एतियात बरतते हुए खुद को सेल्‍फ क्‍वारंटीन करने का निर्णय लिया. हालांकि अब अब उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि तबियत खराब होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार तक की सभी मीटिंग को रद्द कर दिया है और वह कोई प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं करेंगे. हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बता दें कि दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 है. पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं. अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में मौजूदा समय में 219 कंटेनमेंट जोन हैं. देश की राजधानी में एक जून के बाद हर रोज 1200 से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं.

वहीं, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं यानी अभी भी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजवंशी समुदाय ने की सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की मांग

Next Post

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

Next Post
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d