BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केरल : लुलु ग्रुप के अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर की क्रैश-लैंडिंग

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
केरल : लुलु ग्रुप के अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर की क्रैश-लैंडिंग
Share on FacebookShare on Twitter

केरल:- प्रवासी भारतीय कारोबारी एम ए यूसुफ अली, उनकी पत्नी और चार अन्य लोगों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को रविवार सुबह केरल में कोच्चि के पास आपातकालीन स्थिति में दलदली जमीन पर उतारना पड़ा. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में आबू धाबी के लुलु ग्रुप के अध्यक्ष युसूफ अली, उनकी पत्नी और चालक दल के दो सदस्यों सहित दो अन्य यात्री सवार थे, जिन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हेलीकॉप्टर लुलु ग्रुप का ही है, जो खाड़ी देशों में सुपरमार्केट चलाता है. अली को हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका की 2021 की अरबपतियों की सूची में शामिल किया गया था. उन्हें पद्मश्री और प्रवासी भारतीय सम्मान से भी नवाजा जा चुका है.बयान में कहा गया है कि फिलहाल केरल में मौजूद अली कोच्चि स्थित अपने घर से पास के एक अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे. अचानक मौसम खराब हो जाने और भारी बारिश होने के चलते पायलट ने एहतियातन हेलीकॉप्टर को किसी सुरक्षित स्थान पर उतारने का फैसला किया.

लेकशोर अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. अभी उन्हें चिकित्सीय देखभाल के तहत रखा गया है. यह घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पनांगड इलाके में हुई. स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलीकॉप्टर के दलदली जमीन पर उतरने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल की उपायुक्तों के साथ बैठक, रमजान और नवरात्रि को लेकर दिए ये निर्देश

Next Post

BJP कार्यकर्ताओं की मौत पर अमित शाह बोले- हमारी सरकार में सुरक्षित रहेंगे TMC के लोग

Next Post
बिजली गिरने से हुए लोगों के निधन पर अमित शाह ने जताया दु:ख

BJP कार्यकर्ताओं की मौत पर अमित शाह बोले- हमारी सरकार में सुरक्षित रहेंगे TMC के लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d