KERALA:- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने बुधवार को देर शाम केरल (Kerala) के तिरूवनंतपुरम् में स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर जाकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की. पारंपरिक वेषभूषा में पहुंचे नड्डा (BJP) के साथ स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
इससे पहले केरल के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को पिनरायी विजयन (Pinarayi Vijayan) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हुए गोल्ड स्कैम में मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता ने दुनिया भर में मलयाली लोगों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचायी है.

