फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने पहले दिन सारी भारतीय भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. ये कमाई राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की पहले दिन की कमाई के बराबर ही है.
ट्रेड एक्सपर्ट्स के शुरूआती अनुमान के हिसाब से यश, संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर kgf 2 ने रिलीज़ के दूसरे दिन बॉक्स-ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. फाइनल आंकड़े अब से कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे और अगर ये नंबर बना रहता है तो शायद हिंदी फिल्मों इ इतिहास का ये सबसे कमाऊ दूसरा दिन होगा.

