BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

KGF 2 के रिलीज के दिन कर दें नेशनल हॉलिडे घोषित, फैन्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
KGF 2 के रिलीज के दिन कर दें नेशनल हॉलिडे घोषित, फैन्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2) वर्ष 2021 की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित और प्रत्याशित फिल्म है. यह 16 जुलाई 2021 को रिलीज हो रही है. इससे जुड़ी खास बात ये सामने आई है कि फैन्स ने पीएम मोदी को लिखी चिट्‌ठी लिखी है. जिसमें इसकी रिलीज के दिन नेशनल हॉलिडे करने का अनुरोध किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस चिठ्ठी में कहा गया है कि ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यश की फिल्म KGF 2 16 जुलाई 2021 को रिलीज हो रही है. लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसलिए हम आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि उस दिन नेशनल हॉलिडे डिक्लेयर कर दीजिए. हमारी भावनाओं को समझने की कोशिश करें.

ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है ये हमारी भावना है.’

इस फिल्म में संजय दत्त, यश, श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन नजर आएंगे. फिल्म का निर्दशन प्रशांत नील ने किया है और इसके प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर हैं. वहीं यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी और हिंदी में इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट से रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर रिलीज करेंगे. बता दें, केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त मुख्य विलेन अधीरा के रोल में नजर आएंगे. पहले भाग में अधीरा की झलक दिखाई दी थी. दूसरे भाग में रवीना टंडन भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी.

संजय दत्त ने पूरी की KGF 2 की शूटिंग

बता दें कि पिछले लंबे समय से फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग हैदराबाद की फिल्म सिटी में चल रही थी. कुछ दिन पहले ही फिल्म का रैपअप हुआ जिसकी कुछ तस्वीरें डायरेक्टर ने शेयर भी की. इन तस्वीरों में फिल्म का काफी बड़ा क्रू नजर आया. तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रशांत ने लिखा कि सभी के साथ अपना अनुभव शेयर किया.बता दें कि फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में रवीना टंडन (raveena tandon) भी अहम भूमिका निभा रही है. फिल्म में रवीना रमिका सेन (ramika sen) की भूमिका के किरदार दिखाई देंगी. सुपरस्टार यश (yash) का लुक जारी किया गया था जिसमें वह ‘रॉकी’ के किरदार में नजर आ रहें हैं.

टीजर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

यश और संजय दत्त की मुख्य भूमिकाओं के साथ, यह फिल्म इंतजार के लायक होने वाली है. हाल ही में 8 जनवरी को यश के सभी प्रशंसकों के लिए सरप्राइज के रूप में उनके जन्मदिन पर टीजर रिलीज किया गया था, जिसने 24 घंटों के भीतर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 100 मिलियन से अधिक व्यू के साथ यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है!

‘केजीएफ 2’ का निर्माण विजय किरगंदूर द्वारा किया गया है और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, होम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वैक्सीन लेने के 2 दिन बाद सफाईकर्मी की मौत

Next Post

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

Next Post
Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d