मुंबई:- यश के फैंस उन्हें रॉकी के किरदार में देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। अब खुद यश (Yash) ने फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस की बेसब्री खत्म कर दी है और रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
जी हां, दरअसल रॉकिंग स्टार यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा है कि, ‘केजीएफ चैप्टर 2′ आने वाले 16 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी।’
संजय दत्त ने भी किया रिलीज डेट का ऐलान
संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा (Adheera) नाम का एक दमदार रोल निभा रहे हैं. उन्होंने बताया था कि काफी समय बाद उन्हें कोई ऐसा रोल निभाने का मौका मिला है. संजय का रोल काफी दमदार है, जिसे लेकर वह काफी रोमांचित भी थे.

