BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खंडेलवाल समाज के सभी सदस्य को एक मंच में लाना है ,एक साथ चलना है: अध्यक्ष

by bnnbharat.com
July 27, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
  • अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तुंगेवाले भव्य स्वागत किया गया
  • झारखंड में सभी डायमंड है यहां का मौसम प्रकृति की देन है: अध्यक्ष
  • बिरसा मुंडा की धरती पर आकर मन बहुत प्रसन्न हुआ हजारीबाग संवाददाता

हजारीबाग के पावन धरती पर अखिल भारतीय वर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त तुंगेवाले एवं उनकी धर्मपत्नी सरोज देवी का हजारीबाग वैश्य खंडेलवाल समाज ने ढोल बाजा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया! कार्यक्रम की शुरुआत खंडेलवाल वैश्य समाज का ध्वज गाना एवं दीप प्रज्वलित कर के किया गया! खंडेलवाल वैश्य समाज की महिलाएं छोटी छोटी बच्चियां एवं खंडेलवाल स्कूल के छात्रा के द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया! अपने रंगारंग कार्यक्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी को मन को जीत लिया! कार्यक्रम समाप्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने पत्रकार को संबोधित किया जिसमें उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य समाज संस्था का 106 साल हो गया है पूरे हिंदुस्तान के खंडेलवाल समाज ने मुझे अध्यक्ष के रूप से मनोनीत किया! आज 52 क्षेत्र में कार्यकारिणी मेंबर प्रतिनिधि कार्य कर रहे हैं! समाज की विचारधारा को लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षा सहायता विधवा संहिता उच्च शिक्षा में हमारी कार्यकारिणी लोन देती है! जिससे कि इस राशि से वह अपने निजी जिंदगी में अपने लिए व्यापार संबंधित कार्य कर सकें जिससे कि उनकी आगे की जिंदगी साधारण पूर्व के चले! समाज के प्रति उन्होंने कहा कि पूरे खंडेलवाल समाज को एक मंच में लाना है और सब को एक साथ लेकर चलना है यही मेरी सोच है! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमारे देश के प्रधानमंत्री की सोच को आगे रखते हुए कहा कि सर्वप्रथम हमें महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण जैसे कार्य को अहम देना है, 15 अगस्त तक खंडेलवाल समाज के द्वारा सभी राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है! उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटा से ज्यादा बेटी का सम्मान देना है आज के युग में बेटी कोई भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है वह दो कदम आगे है बेटो से! खंडेलवाल समाज में 50,000 से ज्यादा महिला हैं जिसमें 30% महिला कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं! संस्था के द्वारा लगभग 80 लाख लोन दी जा चुकी है! लोन का प्रावधान एमबीए सीए बीबीए बीसीए ऐसे विषय के स्टूडेंट को दी जा रही है जोकि अपनी पढ़ाई को समाप्त कर और जॉब करें उसके बाद वह मुद्रा संस्था को वापस करें एवं जो आईएएस आईपीएस की तैयारी कर रहे हैं उन्हें एक लाख का लोन दिया जा रहा है संस्था के द्वारा इस कार्य में बिहार झारखंड में पांच पांच कार्यकारिणी सदस्य मौजूद हैं! पूरे देश में 3 से 5 हजार डॉक्टर हमारी संस्था के हैं जो लगातार सभी राज्य में जाकर निशुल्क सुविधा मुहिम करवाते हैं! समाज की शुरुआत पूर्वांचल से हुई है या एक बहुत अच्छा संदेश है! राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता 370 जाति कार्यकारिणी के अध्यक्ष हैं! पत्रकारों द्वारा उनसे पूछा गया कि झारखंड की पावन धरती में आपका आगमन हुआ आपको कैसा लगा उन्होंने पत्रकारों को सभ्य तरीके से जवाब देते हुए कहा कि प्रकृति की गोद में आने के बाद आनंद ही आनंद आता है प्रकृति का दिन है कि झारखंड में बिरसा मुंडा का कृपा बना हुआ है यहां की खदानें जो पूरे देश में आयत होता है आज झारखंड की पहचान पूरे देश में है जिस प्रकार हमारे देश के पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी जानी जाती है झारखंड में डायमंड ही डायमंड है यहां के लोग डायमंड है यहां की प्रकृति डायमंड है यहां की सुंदरता डायमंड है यहां की मौसम डायमंड है यहां के पत्रकार भी डायमंड है इन सभी बातों का जवाब देते हुए अपनी बातों को समाप्त किए! कार्यक्रम में उपस्थित श्रीराम खंडेलवाल राजकुमार खंडेलवाल ,टोडरमल खंडेलवाल अशोक भूखमरिया ,निर्मल नाटाणी खंडेलवाल, शंकर लाल खंडेलवाल, नंदू खंडेलवाल ,राजेश लाल खंडेलवाल ,लोकेंद्र खंडेलवाल, राजू नाटाणी ,अतुल खंडेलवाल , बनवारी लाल खंडेलवाल (वैद्य )उमेश खंडेलवाल ,महावीर प्रसाद कैथवाल (रामगढ़) ओमप्रकाश कैथवाल (रामगढ़) देवराज तमोलिया (रामगढ़) सत्यनारायण (तमोलिया) दिनेश खंडेलवाल ,पवन खंडेलवाल वीरेंद्र खंडेलवाल रविंदर खंडेलवाल, लखन खंडेलवाल एवं समस्त खंडेलवाल वैश्य समाज की महिलाएं उपस्थिति थी!

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना में मौके पर हरि यादव की मौत

Next Post

उन्नत पैदावार के लिए बीजों के चुनाव और कृषि पद्धति के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई

Next Post

उन्नत पैदावार के लिए बीजों के चुनाव और कृषि पद्धति के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d