साजन मिश्रा
बसंतराय : थाना क्षेत्र के पचुआकित्ता गॉंव के शौचालय निर्माण के विवाद में गनोरी दास नामक एक युवक को खंती से वार कर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी युवक एक शौचालय का निर्माण कर रहा था,जिसके बाद उक्त निर्माण स्थल पर मुकेश दास नामक एक युवक उस कार्य का विरोध करने कार्यस्थल पर पहुंच गया. जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई और देखते ही देखते बात मारपीट तक जा पहुंच गयी. वहीं कार्य का विरोध कर रहे मुकेश दास ने खंती से गनोरी दास के ऊपर वार कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद उक्त जख्मी युवक पास के सनौर गॉंव में सीमा पर बने चेकनाका में पहुंचा और प्रशासन से पूरी बात बताई. वहीं मौजूद दंडाधिकारी एवं पुलिस जवानों ने मानवता की मिसाल देते हुए जख्मी युवक को पानी पिलाया. फिर 108 नम्बर पर डायल कर एम्बुलेंस बुलाया गया. इस घटना की जानकारी बसंतराय थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह को दी गयी. थाना प्रभारी ने बताया की उक्त युवक जख्मी हालत में थाना आया जिसके बाद यहां से समुचित इलाज के लिए पथरगामा भेज दिया गया.

