रांची: मां अन्नपूर्णा सेवा समिति रांची द्वारा आज 15वेऺ दिन भी जगन्नाथपुर , धुर्वा एवं पावर हाउस रोड, चुटिया में इस महामारी कोरोना में आई विपदा में मानव सेवा के तहत खिचड़ी का वितरण किया गया.
समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरी सुरक्षा के साथ खाना बनवाया जा रहा है. हमारे समिति के सेवादार सोशल डिस्टेंस को पालन कर रहे हैं, हाथों में ग्लब्स व मास्क भी पहनते हैं. हाथों को सैनिटाइज करते हैं. जिससे किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो.
Also Read This: डॉ. इरफान अंसारी ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया, उन पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई सदस्य सेवा प्रदान कर रहे हैं. कमल अग्रवाल, गोपाल लोहिया, रोशन सिंह, राजेश निषाद, मुकेश लोहिया, पवन अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, शैलेश अग्रवाल, सांवर अग्रवाल, विकी शर्मा, रविंदर शर्मा, रतन लोहिया, मनोज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल,भरत अग्रवाल,दिपक अग्रवाल, पिंटू सिंह,रतन लोहिया, संदीप सिंह, अनिल महतो, श्रीकांत ठाकुर, अमित अग्रवाल, रमेश शर्मा, रवि प्रकाश, अतुल अग्रवाल, अनुपम सिंहा, संजय ठाकुर सदस्यों का योगदान मिल रहा है. जिससे यह कारवां आगे बढ़ रहा है.

