रवि सिंह,
गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने चोरी की एक बाइक तमंचा व कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की पहचान झंगहा के गहिरा लाला टोला निवासी विजय यादव और शाहू टोला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई.
इंस्पेक्टर खोराबार नासिर हुसैन ने बताया कि दरोगा रामशरण पाल व जयप्रकाश यादव गुरुवार की रात हमराहियों के साथ बुढ़िया माता मंदिर के पास रात्रि गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की एक बाइक से दो युवक आ रहे है.
पुलिस ने उन्हें आता देख रोका तो वे भागने लगे वही घेराबन्दी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. आपको बताते चले कि दोनों युवकों से पूछताछ करने पर बताया कि बाइक को हम दोनों ने मिलकर वर्ष 2019 में देवरिया शहर से चोरी की थी.
जब तलाशी ली गई तो दोनों के पास से लोडेड एक तमंचा और तीन कारतूस मिला विजय के खिलाफ पहले से ही झगंहा व खोराबार में पाक्सो एक्ट, चोरी आदि के आरोप में तीन केस और रंजीत के खिलाफ खोराबार में दो केस दर्ज है. बरहाल पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेजवा दिया.

