खोरठा भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले को मिलेगा सम्मान
रांची:- खोरठा साहित्य-संस्कृति परिषद के तत्वावधान में 25 दिसंबर को श्रीनिवास पानुरी जन्मशती के अवसर पर खोरठा दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन प्रेस क्लब में पूर्वाहन दस बजे से प्रारंभ होगा. समारोह में खोरठा भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा. इस आशय की जानकारी देते हुए खोरठा साहित्य- संस्कृति परिषद के सचिव सुजीत कुमार ने बताया कि श्री निवास पानुरी स्मृति साहित्य सम्मान शिवनाथ प्रमाणिक एवं पंचम महतो को, ए के झा स्मृति खोरठा भाषा सम्मान श्यामसुंदर महतो श्याम को, विश्वनाथ दसौंधी राज स्मृति खोरठा पत्रकारिता सम्मान धनंजय प्रसाद एवं गिरिधारी गोस्वामी आकाश खूंटी को, खोरठा सेवा सम्मान सुकुमार एवं शांति भारत को, खोरठा कला-संस्कृति रत्न प्रदीप कुमार दीपक, प्रेमचन्द कालिंदी, प्रयाग महतो ,अमिता मधुर , बालगोविंद प्रजापति, एवं गौतम कुमार महतो को, आधुनिक खोरठा गीत-संगीत एवं सिनेमा के क्षेत्र में विनय कुमार तिवारी, अमन राठौर एवं बासुदेव महतो को और खोरठा करील-पोहा पुरस्कार से अशोक कुमार महतो को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि समारोह में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो एवं गिरिडीह के विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के साथ-साथ कई गणमान्य लोग भाग लेंगे.

