खूंटी : खूंटी पुलिस ने 21 अगस्त सायको गोलीकांड मामले के प्राथमिक अभियुक्त भाकपा माओवादी मसीह प्रकाश सोय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोलीकांड मामले में मसीह प्रकाश सोय ने मोबाइल से नेटवर्क स्थापित कर हत्या की घटना को अंजाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी.
खूंटी सायको थाना पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर रुगड़ी कोलमे गांव के समीप हॉकी मैदान से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसके पास से मोबाइल भी बरामद किया.
21 अगस्त को सायको में हुए गोलीकांड में विजय तोपनो की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं सुखराम मुण्डा और प्रवीण सोय घायल हुए थे, बाद में इलाज के क्रम में सुखराम मुण्डा की भी मौत हो गयी थी.

