BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश भर में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में खूंटी जिला चौथे स्थान पर

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in समाचार
देश भर में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में खूंटी जिला चौथे स्थान पर

देश भर में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में खूंटी जिला चौथे स्थान पर

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा पिछड़े जिलों में नागरिकों की गरीबी, अपेक्षाकृत कमजोर स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा की स्थिति, अपर्याप्त आधारभूत संरचना के आधार पर एक सूचकांक तैयार किया गया है.

जिसमें प्रतिमाह 06 मानकों के 81 डेटा बिंदुओं का मूल्यांकन किया जाता है. जैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना इत्यादि शामिल है.

नीति आयोग के गठन करने के बाद देश के 112 पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिला का नाम देकर उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. नीति आयोग के द्वारा हर महीने इन सभी जिलों की प्रमुख योजनाओं की 81 बिंदुओं की समीक्षा की जाती है. जिला स्तर से रिपोर्ट भेजे जाने के अलावा आयोग की टीम स्वयं भी सभी 112 जिलों में चल रही विकासात्मक कार्यों पर नजर रखती है. इसके साथ ही नीति आयोग के द्वारा खूंटी जिला के मानकों के प्रचार हेतु कई कार्यक्रम चलाए जा रहे.

इन मानकों में खूंटी जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है. साथ ही दिसम्बर माह की डेटा रैंकिंग में पूरे देश भर में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में चौथा स्थान प्राप्त किया है. इसके लिए स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग को 3 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है.

खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग के सिविल सर्जन प्रभात कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिए आकांक्षी जिला की पूरी टीम की सराहना की. साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है कि इसी प्रकार खूंटी विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BSF ने सीमा के निकट से पाकिस्तानी घुसपैठिया को पकड़ा

Next Post

रघुराज के बुर्का बयान पर भाजपा ने दिया नोटिस

Next Post
रघुराज के बुर्का बयान पर भाजपा ने दिया नोटिस

रघुराज के बुर्का बयान पर भाजपा ने दिया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d