ज्योत्सना,
खूंटी: एनीमिया मुक्त भारत के लिए खूंटी जिले में विशेष अभियान की तैयारी की जा रही है. खूंटी जिले में कुपोषण और खून की कमी बहुत बड़ी समस्या है. इस समस्या से निपटने के लिए जिले के सभी विभाग विशेषकर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस मिलकर न्यूट्रिशनल काउंसिलिंग का कार्यक्रम चलाएंगे. स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा. खूंटी जिले को एनीमिया से मुक्त करने के लिए तीन माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
साथ ही कुपोषण भी जिले की एक समस्या बन गयी है. कुपोषण दूर करने के लिए भी प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है. स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने के लिए न्यूट्रीशनल काउंसलिंग दी जाएगी जिससे बच्चों में आयरन विटामिन जिंक की कमी का पता लगाया जा सके. जिले के सभी विभाग मिलकर स्कूलों में और आंगनवाड़ी केंद्रों में आयरन गोली विटामिन और जिंक की गोली का वितरण भी करेंगे. साथ ही बच्चों के खान-पान पर विशेष चर्चा की जाएगी. एनीमिया और कुपोषण से मुक्त जिला बनाने के लिए मिश्रित और संतुलित आहार का सेवन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. मिश्रित और संतुलित आहार के सेवन से जिले को जल्द ही कुपोषण मुक्त बनाया जा सकेगा. शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस मिलकर खूंटी जिले को लक्ष्य के अनुरूप तीन माह में एनीमिया और कुपोषण मुक्त जिला बनाया जाएगा.

