BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी पुलिस ने राजेन्द्र महतो हत्याकांड के 2 आरोपियों किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in Uncategorized
खूंटी पुलिस ने राजेन्द्र महतो हत्याकांड के 2 आरोपियों किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी:  खूंटी जिले की कर्रा थाना पुलिस ने राजेन्द्र महतो हत्याकांड के 2 आरोपियों को घुनसूली से गिरफ्तार कर लिया. तोरपा एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा ने प्रेस ब्रीफ में बताया कि 17 अगस्त को कर्रा थाना क्षेत्र के टुनगांव में राजेंद्र महतो की हत्या की गई थी. अभियुक्त कुलदीप महतो व सहयोगी सुभाष राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक खूंटी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कर्रा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर राजेंद्र महतो हत्या कांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त कुलदीप महतो व सुभाष राम को घुनसूली से गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ करने पर दोनो पकड़ाये अभियुक्तो ने बताया कि महादेव मंडा खूंटी में सुभाष राम, संदिप कुमार व मृतक राजेन्द्र महतो जमीन लिये थे तथा एग्रीमेंट सुभाष राम के नाम से कराया गया था. मृतक राजेन्द्र महतो अन्य सदस्यो को बताये बिना 10 डिसमील जमीन दूसरे को बेच दिया था जिसे लेकर ये सभी साथी जमीन का पैसा मांग रहे थे किन्तु मृतक राजेन्द्र महतो पैसा नहीं दे रहा था और मारपीट के लिए उतारु हो जाता था. इसे लेकर सभी लोगो ने योजना बनाकर 17अगस्त की रात्रि सोसोटोली खूंटी मेंं राजेन्द्र महतो को शराब पिलाकर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी और मृतक के बुल्लेट मोटरसाइकिल से शव को उठाकर टुनगांव मैदान में लाकर फेंक दिया गया ताकि शक किसी को नहीं हो.

हत्याकांड में संलिप्त संदीप कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है.कांड के मुख्य अभियुक्त कुलदीप महतो का कर्रा थाना में आठ व मुरहू थाना में एक केस दर्ज है. अभियुक्तो के पास से चार मोबाइल जब्त किया गया है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी कर्रा मुन्ना कुमार सिंह, पुअनि बलराम कुमार सिंह, लक्ष्मण चौधरी, संजय कुमार सिंह के अलावे सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

12 को होगी किसान मानधन योजना की शुरूआत, तैयारी पूरी

Next Post

झारखंड में अपेक्षाकृत कमजोर रहा है उपभोक्ता अधिकार आंदोलन : सरयू

Next Post
झारखंड में अपेक्षाकृत कमजोर रहा है उपभोक्ता अधिकार आंदोलन : सरयू

झारखंड में अपेक्षाकृत कमजोर रहा है उपभोक्ता अधिकार आंदोलन : सरयू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d