खूंटी: 65वें झारखंड राज्य अंतर विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खूंटी जिले की बेटी ने नाम रोशन किया है. खूंटी की बेटियां अब हॉकी के साथ-साथ अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी परचम लहराने लगी हैं. पर्यटन कला संस्कृति युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिले में 65वें झारखंड राज्य अंतर विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. खूंटी जिले की बेटी एवं वीर बिरसा तीरंदाजी अकादमी की कैडेट स्नेहा ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 50 मीटर डिस्टेंस में रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया.
स्नेहा की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, खूंटी जिला खेल पदाधिकारी प्यारेलाल, वीर बिरसा तीरंदाजी अकादमी के सचिव शैलेंद्र सिन्हा, कोच बसंत कुमार, आशीष कुमार, टीम प्रबंधक अनिकेत कुमार मिश्रा के साथ-साथ तीरंदाजी अकादमी के सदस्य दानिश, राहुल आदि एवं जिले के स्थानीय लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

