रांची:- झारखंड विधान सभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और झारखंड हज कमिटी के चेयरमैन सह विधायक इरफान अंसारी के सदारत में ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के लिए चादर विदा किया और राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा अमन-चैन के लिए दुआ करने को कहा . इस मौके पर विद्यायक बंधु तिर्की, युवा झारखंड के संरक्षक पप्पू आलम, सचिव अरशद कुरैशी तथा डोरंडा महापंचायत के सचिव रिजवान अंसारी, मौलाना शोएब रजा, मौलाना हाफिज अशरफुल, ख़लीमुल गद्दी , राजू मल्लिक और शकील चौधरी तथा अन्य मौजूद थे .

