BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यमुना में गिरी किडनैपर्स की कार, अगवा किशोरी समेत 3 की मौत

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
यमुना में गिरी किडनैपर्स की कार, अगवा किशोरी समेत 3 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को बचा लिया गया. अभी भी एक शख्स की तलाश में पुलिस जुटी है. मृतकों में एक किशोरी भी शामिल है, जिसको कार सवार अगवा करके ले जा रहे थे. किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि कार में किडनैपर्स थे, ज‍िन्‍होंने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया था. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

अगवा किशोरी सहित तीन लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे औरैया के नीमरी करियावली गांव से वैगनआर कार पीपा पुल पर अन‍ियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो युवकों को बाहर निकलते हुए पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती कार सवार लड़की और दो अन्‍य लोगों की डूबकर मौत हो गई. दो लोगों की हालत गंभीर है, उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक एक अन्‍य युवक की तलाश की जा रही है.

किशोरी का अपहरण कर भाग रहे थे किडनैपर्स

मृत किशोरी के पिता ने बताया कि इटावा के सिंडौस से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया था. गांव के लोग बाइक से कार का पीछा कर रहे थे. कार में सवार युवक कौन थे, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस मामले में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि हादसे के बाद पानी से तीन लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्‍टरों ने किशोरी मृत घोषि‍त कर दिया. देर रात औरैया के सत्तेश्वर निवासी उत्पल पांडेय और सौरभ सेंगर के भी शव मिले. एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 साल से जेल में बंद शशिकला आज हुई रिहा, समर्थकों ने बांटी मिठाईयां

Next Post

दिनदहाड़े BJP प्रवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post
दिनदहाड़े BJP प्रवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

दिनदहाड़े BJP प्रवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d