BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किम ने 1990 के दशक के अकाल से की उत्तर कोरिया के आर्थिक संकट तुलना

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
क्या सच में  2020 में किम जोंग की हत्या की तारीख 2 वर्ष पहले ही  तय कर दी गई थी?
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर कोरिया : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पहली बार देश के हालात की तुलना 1990 के अकाल से करते हुए बेहद गंभीर आर्थिक कठिनाइयों से लडऩे के लिए कठिन मोर्चा छेडऩे का आह्वान किया. किम ने इससे पहले कहा था कि उनका देश कोरोना वायरस महामारी, अमेरिकी प्रतिबंधों और प्राकृतिक आपदाओं सहित कई कारकों के चलते सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है. हालांकि, यह पहली बार है जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से वर्तमान हालात की तुलना भीषण अकाल से की, जब लाखों लोग मारे गए थे.

उत्तर कोरिया की निगरानी करने वाले समूहों ने फिलहाल बड़े पैमाने पर भुखमरी या मानवीय आपदा के संकेत मिलने की बात नहीं कही है, लेकिन किम की टिप्पणियों से लगता है कि वर्तमान हालात गंभीर हैं, जो उनके नौ साल के शासन में सबसे बड़ी परीक्षा है. कोरियाई सेंट्रल न्यूज के अनुसार किम ने गुरुवार को सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों से कहा, च्च्हमारे सामने कई बाधाएं और कठिनाइयां हैं… मैंने अपने लोगों को राहत देने के लिए डब्ल्यूपीके (वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया) से सभी स्तरों पर अपनी केंद्रीय समिति और पार्टी के सेल सचिवों की राय लेने और एक कठिन मोर्चे के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. किम का यह भाषण सत्ता पक्ष के हजारों जमीनी सदस्यों के साथ एक पार्टी की बैठक के समापन समारोह में आया, जिसे सेल सचिव कहा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना जांच में देरी पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- रांची सिविल सर्जन क्यों नहीं इस्तीफा देकर जाते घर

Next Post

पाकिस्तान में सेना को लेकर नया बिल पास, तो इमरान के मंत्री बोले- लोगों पर नहीं थोप सकते इसे

Next Post
पाकिस्तान में सेना को लेकर नया बिल पास, तो इमरान के मंत्री बोले- लोगों पर नहीं थोप सकते इसे

पाकिस्तान में सेना को लेकर नया बिल पास, तो इमरान के मंत्री बोले- लोगों पर नहीं थोप सकते इसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d