BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता को कोरोना संकट में छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए थाईलैंड के राजा

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
जनता को कोरोना संकट में छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए थाईलैंड के राजा

जनता को कोरोना संकट में छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए थाईलैंड के राजा

Share on FacebookShare on Twitter

थाईलैंड: थाईलैंड के विवादित राजा महा वाजिरालोंगकोर्न उर्फ राम दशम कोरोना वायरस से जूझ रही अपनी जनता को बीच में छोड़कर जर्मनी चले गए हैं. उन्होंने जर्मनी में एक आलीशान होटल को अपना किला बना लिया है. वह अपने साथ 20 महिलाओं को लेकर गए हैं जो होटल में बने हरम में रहेंगी. इसके अलावा वह अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं.

Also Read This: दो मस्जिदों में मिले 9 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा 

लग्जरी होटल में खुद को किया आइसोलेट

राजा महा ने कोरोना संकट के मद्देनजर अपने सेवकों के साथ जर्मनी के अल्पाइन रिसॉर्ट में स्थित एक लग्जरी होटल में खुद को आइसोलेट कर लिया है. ऐसी जानकारी है कि राजा ने होटल ग्रैंड सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है. इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने बकायदा जिला परिषद से विशेष अनुमति ली है. राजा महा 2016 में अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पर बैठे थे.

हरम में रहेंगी 20 महिलाएं

द वीक की रिपोर्ट के अनुसार 67 साल के राजा के साथ उनके हरम में 20 महिलाएं और बड़ी संख्या में नौकर रहेंगे. वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस को बंद करने का आदेश दिया गया है. हालांकि जिला परिषद का कहना है कि चूंकि गेस्ट सिंगल हैं और एक ही समूह है इसी वजह से उन्हें इजाजत दी गई है.

Also Read This: घबराने की कोई जरूर नहीं, 3 महीने का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा: CM योगी 

कोरोना के शक के चलते परिवार के 119 लोगों को भेजा वापस

राजा ने अपने परिवार के 119 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के शक में थाईलैंड वापस भेज दिया है. इसी बीच राजा के संकट के समय जर्मनी भागने को लेकर देश में हजारों लोग गुस्से में हैं. सोशल मीडिया पर लोग राजा की आलोचना कर रहे हैं. जबकि देश में राजा की आलोचना या अपमान करने पर 15 साल जेल की सजा का प्रावधान है. देश में हमें राजा की क्या जरुरत हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

महामारी से जूझ रहा है थाईलैंड

राजा महा ऐसे समय पर थाईलैंड छोड़कर गए हैं जब उनका देश महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है. यहां अब तक कोरोना संक्रमितों के 1245 मामले सामने आ चुके हैं. बता दें कि थाइलैंड के राजा फरवरी से अपने देश से बाहर हैं. राजगद्दी पर बैठने से पहले उन्होंने अपनी बॉडीगार्ड से चौथी शादी रचाई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, अब तक 30 लोगों की गई जान

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 800 प्वाइंट टूटा

Next Post
शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 800 प्वाइंट टूटा

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 800 प्वाइंट टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d