BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किंग्स इलेवन पंजाब की आज होगी मुंबई इंडियंस से टक्कर

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
किंग्स इलेवन पंजाब की आज होगी मुंबई इंडियंस से टक्कर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें गुरुवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में छोटी-छोटी गलतियों से बचकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगी. किंग्स इलेवन ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को खेले गए मैच में 224 रन का लक्ष्य दिया लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया जो टीम के लिए गहरा झटका है. दूसरी तरफ मुंबई ने कीरोन पोलार्ड और इशान किशन की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन आखिर में सुपर ओवर में उसे दो अंक गंवाने पड़े.

जीत की राह पर लौटना चाहेंगी मुंबई-पंजाब

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गंवाया था लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर उसने शानदार वापसी की थी. आरसीबी के खिलाफ हालांकि छोटी-छोटी गलतियां उसे भारी पड़ गई थीं. लगभग यही स्थिति किंग्स इलेवन की भी है जिसने दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच गंवाने के बाद आरसीबी के खिलाफ अपना खाता खोला लेकिन रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा. किंग्स इलेवन ने भी कुछ गलतियां की जिन्हें वह दोहराने से बचना चाहेगा. उसने जब विरोधी टीम पर नकेल कसनी थी तब वह ऐसा करने में नाकाम रहा. अपने दो मैचों में वह बेहतर स्थिति में था लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया.

पंजाब के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे

रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे. शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में राहुल तेवतिया के पांच छक्के इसका सबूत है. यहां तक कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी ने भी चार ओवर में 53 रन लुटाए और तीन विकेट लिए. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाया. कप्तान केएल राहुल ने हालांकि बेहद सकारात्मक रवैया अपनाए रखा और अपने गेंदबाजों का उत्साह बढ़ाया. वह अपने गेंदबाजों से अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे. किंग्स इलेवन ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है.

शानदार फॉर्म में राहुल और अग्रवाल

मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों को सस्ते में आउट करना होगा. राहुल और अग्रवाल दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाए हैं. रॉयल्स के खिलाफ तो उन्होंने पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की. मुंबई का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आता है. उसके पास शीर्ष क्रम में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं जिसके बाद पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाज जिम्मेदारी संभालते हैं.

मुंबई के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. अभी तक खेले गए मैचों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा. बुमराह ने तीन मैचों में तीन विकेट लिए हैं और वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं. मुंबई की टीम इस मैदान पर पहले मैच खेल चुकी है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी. उसने अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले थे.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलानेगेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LOC पर पाक ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, फिलहाल किसी गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, फिलहाल किसी गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, फिलहाल किसी गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d