BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन: BHU में पोस्टर को लेकर भिड़े AISA-ABVP के कार्यकर्ता

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
किसान आंदोलन: BHU में पोस्टर को लेकर भिड़े AISA-ABVP के कार्यकर्ता
Share on FacebookShare on Twitter

बनारस: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के परिसर में शनिवार की शाम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच किसान आंदोलन के पोस्टर को लेकर भिड़ंत हो गई.


बीएचयू के मुख्य प्रॉक्टर, प्रोफेसर आनंद चौधरी ने बताया कि नियम के अनुसार किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेने के बिना, AISA से जुड़े छात्रों ने महिला महाविद्यालय के चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसी बीच, एबीवीपी से जुड़े छात्र भी वहां पहुंच गए और दोनों समूहों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मियों और पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद दोनों समूहों को अलग किया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि एआईएसए के कार्यकर्ता ढोल बजाकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन और केंद्र के खिलाफ नारे लगा रहे थे. इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पोस्टर जलाकर मोदी विरोधी नारे ‘न मोदी, न योगी, न जय श्री राम, देश को बचाएगा मजदूर किसान’ के नारे भी लगाए गए. कुछ ही मिनटों में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. कुछ समय बाद पोस्टर को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई.

भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दोनों समूहों को अलग किया और अपने छात्रावास के कमरों में वापस जाने को कहा गया. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड की रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, ट्रक पर लदे ढाई सौ कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post

मुंबई में मृत मिला कानपुर का साइंटिस्ट, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
अलग-अलग स्थानों से दो का शव बरामद

मुंबई में मृत मिला कानपुर का साइंटिस्ट, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d