BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन: DIG लखविंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
किसान आंदोलन: DIG लखविंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: पंजाब के उप महानिरीक्षक (कारागार) लखविंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को बताया कि उन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जाखड़ ने बताया कि उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्य सरकार को दिया. गौरतलब है कि हरियाणा, पंजाब और अन्य स्थानों के हजारों किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

किसानों के आंदोलन को बड़ी संख्या में लोगों को समर्थन मिल रहा है. इससे पहले अकाली दल के नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ने कहा था कि उन्होंने इन कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर किया है. शिअद (लोकतांत्रिक) नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस करने की घोषणा की है.

इसके साथ ही पंजाबी में साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता पंजाब के प्रसिद्ध शायर डॉ. मोहनजीत, प्रख्यात विचारक डॉ. जसविंदर सिंह और पंजाबी नाटककार व एक अखबार के संपादक ने किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने का एलान पहले ही कर चुके हैं. पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ियों ने किसानों के समर्थन में अपने पहले ही पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर चुके हैं.

बता दें कि जाखड़ से पहले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांज और खिलाड़ी विजेंद्र सिंह जैसे सुपर स्टार्स ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. इनके अलावा अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी नए कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया है. वहीं शिअद (लोकतांत्रिक) नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस करने की घोषणा की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

GDP में गिरावट दर्ज, बजट 2021 में सरकारी खर्च बढ़ाने का हो सकता है ऐलान

Next Post

14 दिसंबर से 24 घंटे मिलेगी बैंकिंग से जुड़ी खास सुविधा: RBI

Next Post
RBI गवर्नर ने कहा, नीतिगत दर में कटौती का लाभ धीरे-धीरे मिलेगा

14 दिसंबर से 24 घंटे मिलेगी बैंकिंग से जुड़ी खास सुविधा: RBI

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d