किसान अपनी-अपनी जगहों पर करेंगे बंद – राकेश टिकैत
नई दिल्ली:– सिंघु बॉर्डर पर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 70वें दिन में प्रवेश कर गया है. वहीं, आगामी 6 फरवरी को देशभर में होने वाले चक्का जाम को लेकर राकेश टिकैत ने बयान दिया कि दिल्ली-एनसीआर के पास ऐसा कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि किसान अपनी-अपनी जगहों पर सड़क बंद करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन भी देंगे.
राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन कभी कमजोर नहीं हुआ, लगातार हमारी लड़ाई जारी है. उन्होंने कहा कि हमारा दिल्ली घेरने का प्लान नहीं है, लेकिन हम किसी दबाव में नहीं झुकेंगे. राकेश टिकैत ने आंदोलन के वक्त भावुक होने पर कहा कि पुलिस जबरदस्ती प्रदर्शनस्थल खाली करवाना चाहती थी, लेकिन पुलिस पीछे रही और उसके गुंडे आगे रहे.

