BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान मजदूर सभा ने निकाली रैली

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
किसान मजदूर सभा ने निकाली रैली
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की इलाहाबाद इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज किसानों, मजदूरों और बालू मजदूरों की एक रैली बीकर, देवरिया, दलवाबारी गांव में निकाल कर केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीन कानूनों का विरोध किया.

यह कानून आवश्यक वस्तु, मंडी समीति व ठेका खेती से सम्बंधित हैं और यह विदेशी कम्पनियों व बड़े कार्पोरेटों को गांव की मंडियों में अपनी निजी मंडियां लगाकर खेती की पैदावार, फसल की बिक्री, परिवहन, भंडारण, प्रसंशकरण व बाजार पर नियंत्रण स्थापित करने की अनुमति देते है.

इस विरोध में उ0प्र0 सरकार द्वारा केवल प्रयागराज जिले के यमुना नदी में बालू खनन में नाव से बालू पर प्रतिबन्ध लगाने के 24 जून 2019 के शासनादेश का भी विरोध किया गया. इस कानून में लाखों बालू मजदूरों को बेरोजगार कर दिया है और वे रोजी-रोटी कमाने के संकट से गुजर रहे हैं. नेताओं ने योगी सरकार की संवेदनहीनता की निंदा की है.

रैली के अंत में इन कानून व सरकारी आदेशों का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया.

यह अभियान एआईकेएससीसी द्वारा चलाये जा रहे खेती के तीन कानूनों, बिजली बिल 2020 जो बिजली के दाम ढाई गुना बढ़ा देगा तथा डीजल, पेट्रोल के दाम में की गई तेज वृद्धी पर एआईकेएससीसी के आंदोलन का हिस्सा है. 25 सितम्बर को उ0प्र0 के ग्रामीण इलाकों में बड़ी-बड़ी सभायें व कुछ जगहों पर बंद का आयोजन किया जायेगा. सभा मे नेत्रृत्व विनोद निषाद, राम मूरत निषाद, संजय निषाद,दीपचंद निषाद,श्याम बाबू,राम आसरे, पंचम, बसंती देवी,किरन देवी तारा मनी विमला देवी आदि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटोरी स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन

Next Post

मण्डलायुक्त ने युनाइटेड हाॅस्पिटल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post
मण्डलायुक्त ने युनाइटेड हाॅस्पिटल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मण्डलायुक्त ने युनाइटेड हाॅस्पिटल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d