रवि सिहं ब्यूरो चीफ गोरखपुर
किसान अपनी उपज का मूल्य तय करने के लिए स्वतंत्र है: सुनील पासवान
गोरखपुर:- चरगावा ब्लॉक प्रांगण में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत वृहद किसान मेला, प्रदर्शनी एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि पिपराइच बिधायक महेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार सदैव किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है जिसके फलस्वरूप किसानों के के लिए वर्ष में छः हजार रुपया किसान सम्मान निधि रुप में दे रही है.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चरगावा प्रमुख सुनील पासवान ने कहा कि किसान देश के रीढ़ व राष्ट्र के धरोहर के रूप में जाना जाता है.भाजपा सरकार सदैव किसानों की सरकार रही है जो किसानों के हित में किसान बिल लागू किया गया है.अब किसान अपनी उपज का मूल्य तय करने के लिए स्वतंत्र हैं.कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी रामअधारे यादव ने किया.इस अवसर पर एनडीआरएफ के उप कमांडेंट पी.एल.शर्मा,उप निदेशक कृषि डॉ संजय कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामआसरे निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कृषि चित्रसेन सिंह, कृषि रक्षा मोइनुद्दीन अंसारी, पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा,आई.एस.वी.कलाधर पांडेय,जेई एम आई इन्द्रजीत वरुण, वैज्ञानिक डॉ संदीप उपाध्याय, केवीके चौकयौफी, मंडी निरीक्षण अंकुश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, अधिक्षक डॉ धनंजय कुशवाहा समेत अनेको लोग उपस्थित रहे.

