रांची:- अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकनाथ महतो के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार से मुलाकात कर अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ के समस्याओं से अवगत कराया तथा पार्टी के माध्यम से कृषक मित्रों का स्थायिकरण एवं समान कार्य के लिये समान वेतन देने सम्बधित बात सरकार तक पहुँचाने का आग्रह किया!
प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रतिनिधि मंडल के सभी साथियों को बताया की आपकी बातों को सरकार तक पहूंचाने ही तक नहीं सरकार द्वारा पहल करवाने का भी प्रयास किया जायेगा!
डॉ कुमार ने कहा की पुर्व मुख्यमन्त्री रघुवर दास जी ने सभी मामलों को लटकाने के नियत से सिर्फ घोषणा करने का काम किया जिससे चाहे पारा शिक्षक का ममला हो चाहे सहायिका,सहिया का ममला हो सभी मामलों को लटकाने का काम किया तथा सिर्फ व सिर्फ घोषणा किया! इसी तरह कई बार पुर्व मुख्यमन्त्री रघुवर दास जी ने किसान मित्र महासंघ के साथियों के समान वेतनमान देने का वादा करते रहे किन्तु इनके साथ न्याय नहीं किया,पूर्व कृषि मंत्री ने कई बार इनके समस्याओं के समाधान करने की घोषणा तो किया किन्तु क्रियान्वित करने से परहेज करते रहे!
डॉ कुमार ने कहा कि कृषक मित्रो की नियुक्ति 2010-2011 मे झारखंड सरकार द्वारा की गई थी और सरकार द्वारा जो जिमेदारी दी गई थी बखुबी निभा रहे है किन्तु इन्हे सिर्फ व सिर्फ 1200 रुपये मात्र सालाना मिलता है जिससे जीवन यापन करना भी दूभर है.

