BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बारिश में ऑउटर रिंगरोड की 30 मीटर सर्विस लेन धंस गई

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in समाचार
बारिश में ऑउटर रिंगरोड की 30 मीटर सर्विस लेन धंस गई
Share on FacebookShare on Twitter

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट आउटर रिंगरोड को बनाने में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और ठेकेदार कंपनी की लापरवाही सामने आई है। जमीन के नीचे मौजूद पाइपलाइन को बिना हटाए ही ठेकेदार कंपनी ने सड़क बना दी। इससे बुधवार की बारिश में ऑउटर रिंगरोड की 30 मीटर सर्विस लेन धंस गई। इस वजह से अब दो दिन तक सर्विस लेन पर ट्रैफिक बाधित रहेगा।

सड़क बुधवार दोपहर धंसी। शाम तक करीब 30 मीटर लंबाई में सर्विस लेन और सर्विस लेन की सुरक्षा दीवार व बेरीकेडिंग बर्बाद हो गई। इसके बाद एनएचएआई ने यहां से ट्रैफिक बंद करा दिया। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार कंपनी को सर्विस लेन दोबारा से बनाने के लिए कहा गया है। 48 घंटे में सर्विस लेन को ठीक कर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा।

सड़क धंसने का कारण एनएचएआई के अधिकारी नीचे मौजूद एक पुरानी पाइपलाइन को बता रहे हैं। उनका कहना है कि आसपास किसी आबादी के मौजूद नहीं होने से पाइपलाइन के नीचे डाले जाने की उम्मीद नहीं थी। ठेकेदार कंपनी ने भी बिना जांच किए पाइपलाइन के ऊपर ही सुरक्षा दीवार और सर्विस लेन बना दी। मिट्टी का कटान पाइपलाइन की वजह से हुआ। इससे ही सड़क धंसी।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक पी शिवशंकर का कहना है कि आउटर रिंगरोड के निर्माण में लगी कंपनियों को पांच साल तक देखभाल और मरम्मत का काम करना है। यह उनके अनुबंध में शामिल है। ऐसे में अगर लापरवाही से सड़क धंसती है तो यह काम दोबारा कंपनी करेगी। इसके लिए जरूरी 10 प्रतिशत परफॉर्मेंस गारंटी भी जमा कराई गई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में उपायुक्त के निदेशानुसार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना हेतु किसान सहायता केन्द्र स्थापित

Next Post

विधायक ने बरकट्ठा में ,फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने,को लेकर किया सवाल

Next Post

विधायक ने बरकट्ठा में ,फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने,को लेकर किया सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d