BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिसने की मां की हत्या, उसी के आंचल में पल रहा किशन

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
जिसने की मां की हत्या, उसी के आंचल में पल रहा किशन
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला कारागार के महिला बैरक में तीन महिला बंदियों के साथ निर्दोष बच्चे भी पल रहे हैं. इनमें सबसे दिलचस्प कहानी ढाई साल के किशन की है. हत्या के आरोप में उसके पिता के साथ दादी भी जेल में हैं. मां की हत्या के आरोप में बंद किशन की दादी ही उस पर ममता लुटा रही हैं. बैरक में दादी और पोते के प्यार को देख हर कोई निढाल रहता है.

दरअसल, बूढ़ी महिला बुधिया के जेल जाने पर ढाई साल के पोते किशन की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा. घर में ताला लटका हुआ है. ऐसे में बुधिया अपने साथ पोते को भी जेल लेकर चली गई. जहां दादी और पोता दोनों एक साथ रह रहे हैं.

हाड़कंपाती ठंड में रात में रोते किशन के लिए दूध लाना हो या फिर उसके गीले कपड़े बदलना हो, सब कुछ उसकी दादी ही करती हैं. देर रात तक उसे लोरी सुनाकर थपकियां देकर सुलाना भी अब किशन की दादी के रोजमर्रा कामकाज में शामिल है.

तीन बच्चों का एक साथ हो रहा पालन

जेल में इनके अलावा दहेज हत्या में ही वाराणसी की पूजा मिश्रा अपने डेढ़ साल के निर्दोष बेटे और आजमगढ़ की महिला किशन देवी अपने पांच साल के बच्चे के साथ सजा काट रही है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि महिला बैरक में जितने भी छोटे बच्चे हैं उन्हें दूध, खिलौना, गरम कपड़े आदि की व्यवस्था जेल प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है. आवश्यकता पड़ने पर पढ़ाई का भी खर्च उठाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रंप ने पीएम मोदी को सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से नवाजा

Next Post

पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, दोनों की हालत गंभीर

Next Post
नाबालिग रेप पीड़िता पर फेंका तेजाब, गंभीर

पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, दोनों की हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d