अरविन्द पटेल,
महराजगंज: जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पनियरा निवासी छेदी का सबसे छोटा बेटा कुर्बान ने आम की लालच में जान गंवा दी .
मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा खास टोला निवासी छेदी का 17 साल का बेटा पुत्र कुर्बान बुधवार को धान की रोपाई करने गांव के बाहर सिवान में गया था.
दिन में लगभग 2 बजे एक पोखरी के किनारे चकरोड़ पर एक आम के पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ गया उसी आम के पेड़ के बीचों बीच 11 हजार बोल्ट की बिजली सप्लाई गयी है.
जैसे ही डाल पर चढ़कर आम तोड़ना चाहा तो आम की डाल बिजली के तार से स्पर्श हो गयी, जिससे किशोर बुरी तरह जल गया और मौके पर ही मौत हो गई.
जैसे ही युवक बिजली से स्पर्ष हुआ तो बिजली के झटके से किशोर चीखने लगा. चीख पुकार सुन कर पेड़ के नीचे बैठी महिलाओं ने और आसपास के मजदूर वहां इकट्ठा हो गए.
किसी ने आनन फानन में बिजली विभाग को फोन कर लाईन सप्लाई कटवाई उसके बाद पुलिस को फोन कर जानकारी दिया गया.

