हजारीबाग : सिमरिया प्रखंड के 11 स्टार मैदान में लोक प्रेरणा केंद्र सिमरिया के द्वारा किशोरी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चतरा अरुण प्रसाद शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था के सचिव मौसमी बाखला जबड़ा मुखिया कृष्णा साहू एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में अनुरोध किशोरी समेत लुतिडीह और निर्भया किशोरी समूह और इचाक के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया.
खेल के अलावे 100 मिटर व 200 मीटर की लंबी दौड़ तथा भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. आगे उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह को रोकना अति आवश्यक है.
युवतियों को खेलने का अवसर देना चाहिए. कार्यक्रम को जबड़ा मुखिया कृष्णा साहू, चोपे पंचायत समिति सदस्य फिल्मन बाखला एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिमा देवी, सुचिता देवी, सरोज तिर्की, रानी कुमारी, सीमा कुमारी, अनीता मिश्रा, बबीता देवी और पूनम कुमारी का नाम शामिल है.

