BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पतंग की डोर ने रोक दी दिल्ली मेट्रो की रफ्तार

by bnnbharat.com
August 16, 2019
in समाचार
पतंग की डोर ने रोक दी दिल्ली मेट्रो की रफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मेट्रो ट्रेनों के परिचालन में बाधा आने को लेकर डीएमआरसी ने हैरान करने वाली वजह बताई है। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर कई जगहों पर बड़े पैमाने पर पतंगों के मांजे फंस गए थे। इनके चलते बाधा आ रही थी और इन्हें मेंटेनेंस टीम ने फिजिकली हटाने का काम किया। इसके बाद 3:15 के बाद मेट्रो ट्रेन सेवा को शुरू किया जा सका। मेट्रो के इतिहास में शायद यह अपनी तरह का पहला मामला है जब यात्रियों को परेशानी का सामना इसलिए करना पड़ा, क्योंकि पतंग के मांज बड़े पैमाने पर फंस गए थे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो में लगातार आ रही तकनीकी खराबी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि तकरीबन रोजाना दिल्ली मेट्रो की कोई न कोई लाइन में तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ जाती है, जिससे दिल्ली के साथ एनसीआर के यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर पीक आवर में तकनीकी खराबी आने से लोग समय से दफ्तर नहीं पहुंच पाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के रोज भी दिल्‍ली मेट्रो की ब्‍लू लाइन में तकनीकी समस्‍या आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी के अनुसार, यह परेशानी दोपहर दो बजे से 3.15 मिनट तक रही। इसकी वजह से सुभाष नगर से राजौरी गार्डन पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा नोएडा और वैशाली की तरफ जाने वाली मेट्रो का भी परिचालन बाधित रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर रक्षाबंधन के त्योहार के दिन भाई-बहनों को।

मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पतंगों के मांजे के चलते द्वारका से नोएडा और गाजियाबाद के वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रो में तकनीकी बाधा आ गई। दोपहर में 2 बजे से लेकर 3:15 तक मेट्रो का संचालन बाधित रहा। इसकी वजह मेट्रो के ओवरहेड इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट में पतंगों के मांजे का फंसना था।

DMRC ने बताया कि बड़ी मात्रा में पतंगों के मांझे मेट्रो लाइन पर आ गिरे जिसकी वजह से OHE ट्रिपिंग की समस्या शुरू हुई, जिसके बाद मेट्रो कर्मचारी हरकत में आए और मांझे को पूरी तरह से हटाया।

वहीं, दिल्ली मेट्रो के इस सबसे बिजी माने जाने वाले रूट पर सफर कर रहे लोगों को करीब 40 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा। यात्री स्टेशनों पर फंसे रहे और ट्रेनों पर सवार लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन के मौके पर आमतौर पर खासी भीड़ रहती है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक पर पानी भरने से कई घंटे फंसी रही पैसेंजर ट्रेन, अन्य ट्रेनें भी हुईं रद

Next Post

चीन ने दिखाई चालाकी, UNSC में आज सुबह 10 बजे बंद कमरे में कश्मीर पर होगी चर्चा

Next Post
चीन ने दिखाई चालाकी, UNSC में आज सुबह 10 बजे बंद कमरे में कश्मीर पर होगी चर्चा

चीन ने दिखाई चालाकी, UNSC में आज सुबह 10 बजे बंद कमरे में कश्मीर पर होगी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d