मशहूर गायक kk (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का मंगलवार को कोलकाता में निधन हो गया. अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज की तरफ से नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था, वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि गायक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
केके के निधन पर प्रधानमंत्री और देश के कई नामचीन हस्तियों ने ट्वीट कर दुख जताया है.प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं.उनके गीतों में व्यापक भाव प्रदर्शित होते हैं.हम उन्हें सदैव उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे.उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.ओम शांति.’
