BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा शहर के लाइन मोहल्ला स्थित देवी मंडप के समीप शनिवार को एक युवक ने छुरी से वार कर एक अधेड़ के गले को जख्मी कर दिया. लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जख्मी 55 वर्षीय मो. सलीम को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंच गए और हमलावर युवक अमित कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जख्मी सलीम खतरे से बाहर है. हमलावर युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है.

थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि सलीम देवी मंडप के समीप किराए के मकान में रहकर गद्दा धुनाई का काम करता है. सुबह में पड़ोसी कृष्णा निषाद का पुत्र अमित कुमार के साथ किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई थी. इसी बात को लेकर अमित ने सलीम के भाड़े के घर में रखी छुरी से उसके गर्दन पर हमला कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गया. हो-हल्ला होने के बाद आसपास के लोग जमा हुए और घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए.

इस बीच सदर थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की वस्तु स्थिति की जानकारी ली. उसके बाद मामला शांत हो गया. घटना के बाद शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बजट में गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं: सत्यानंद भोक्ता

Next Post

पहली महिला वैज्ञानिक मैरी सोमरविले के बर्थडे पर Google ने बनाया Doodle

Next Post
पहली महिला वैज्ञानिक मैरी सोमरविले के बर्थडे पर Google ने बनाया Doodle

पहली महिला वैज्ञानिक मैरी सोमरविले के बर्थडे पर Google ने बनाया Doodle

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d