BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIIMS डायरेक्टर से जानिए- क्यों सभी लोगों को एक साथ वैक्सीन नहीं दी जा सकती?

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
AIIMS डायरेक्टर से जानिए- क्यों सभी लोगों को एक साथ वैक्सीन नहीं दी जा सकती?
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : रणदीप गुलेरिया ने कहा, उपलब्ध टीकों की संख्या के अनुसार लोगों को इसकी डोज देने का हमारा लक्ष्य है और ये सब हम अपनी प्राथमिकता सूची के आधार पर कर रहे हैं. AIIMS के डायरेक्टर ने कहा है कि, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए वैक्सीन की डोज लगवाना अनिवार्य होना चाहिए.

देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का कहना है कि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लगाने के साथ साथ कम आयु वर्ग के लोगों को भी इसमें शामिल करना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि, ये सब टीकों की उपलब्धता के आधार पर ही किया जा सकता है.

रणदीप गुलेरिया ने कहा, “भारत एक बहुत बड़ा देश है. यदि हम देश की पूरी वयस्क आबादी के टीकाकरण की बात करते हैं तो ये संख्या लगभग एक बिलियन होती है. इस एक बिलियन आबादी के लिए हमें दो बिलियन टीकों की जरुरत होगी. एक साथ इतनी संख्या में टीकों की उपलब्धता लगभग नामुमकिन है.”

रणदीप गुलेरिया ने साथ ही कहा, “हमें लगातार टीकाकरण के इस अभियान पर ध्यान रखने की जरुरत है. हफ्ते भर या दस दिन बाद यदि आंकड़ों से ये पता चलता है कि, तय संख्या से कम लोग वैक्सीन की डोज लेने के लिए आ रहे हैं तो धीरे धीरे कम आयुवर्ग के लोगों को भी इस सूची में शामिल किया जा सकता है.”

उन्होंने कहा, “कम आयु वर्ग में ऐसे बहुत से लोग हैं जो वैक्सीन की डोज लगवाना चाहते हैं. जबकि ज्यादा आयु वर्ग के लोग जिन्हें फिलहाल टीका लगाया जा रहा है उनमें से कई वैक्सीन लगवाने से घबरा रहे है और इसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज देने के अभियान में बाधा आ रही है.”

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए वैक्सीन लगवाना हो अनिवार्य

16 जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान को लेकर अभी भी कई राज्यों से उम्मीद के अनुसार प्रतिक्रिया नहीं मिली है. इन राज्यों में अब तक कई फ़्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की डोज नहीं दी जा सकी है. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए गुलेरिया ने कहा, “कोविड-19 के मरीजों की देखभाल में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए वैक्सीन की डोज लगवाना अनिवार्य होना चाहिए. हमारे अस्पतालों के आंकड़ों से पता चलता है कि, लगभग 50 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं लगवायी है. आम लोगों के मुकाबले स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीन लगवाने को लेकर ज्यादा झिझक है. मैंने उनको समझाया भी है कि, ये आपसे ज्यादा आपकी देख रेख में रह रहे मरीजों के लिए जरूरी है.”

45 वर्ष से ऊपर के लोगों को शामिल करने से बढ़ी संख्या

उन्होंने कहा, “गुरुवार से 45 वर्ष से ऊपर के आयुवर्ग के लोगों को भी इस अभियान में शामिल कर लिया गया है. इसके बाद से डोज लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. AIIMS, दिल्ली में हम पहले हम पांच बूथों पर लगभग 600 लोगों को रोजाना वैक्सीन की डोज लगा रहे थे. गुरुवार को हमनें 996 लोगों को इसकी डोज दी है. हमें उम्मीद है जल्द हम रोजाना एक हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दे पाएंगे. ये अभी शुरुआत है, आगे हमें और बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है. अगर दस दिन बाद ये लगता है कि इस अभियान में स्थिरता आ रही है और तय लक्ष्य के केवल 50 प्रतिशत लोग ही वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं. ऐसे में और कम आयु वर्ग के लोगों को भी इसमें शामिल करने पर विचार किया जा सकता हैं.”

 

बाबर ने कहा- जब मैं अंदर गया, मैं सिर्फ अपनी ताकत के लिए खेलना चाहता हूं. मैं इमाम के साथ एक साझेदारी पाने की उम्मीद कर रहा था और हमें एक बड़ा मौका मिला. सच कहूं, जब विकेट गिरते थे, तो मैं घबरा जाता था. उस समय जब एनरिक ने विकेट निकाले. उन्होंने दबाव बढ़ा दिया. वह बेहद अच्छी गेंदबाजी करता था. उम्मीद है कि हम अपनी गलतियों से सीखेंगे. हमें अगले मैच में इस जीत से आत्मविश्वास हासिल करने और श्रृंखला को बंद करने की उम्मीद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दक्षिण अफ्रीका का यह गेंदबाज दबाव बढ़ा देता है – बाबर आजम

Next Post

शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नाइट कर्फ्यू में बढ़ेगी सख्ती

Next Post
1 दिसंबर से पंजाब में लगेगा ‘नाइट कर्फ्यू’

शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नाइट कर्फ्यू में बढ़ेगी सख्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d