BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जाने कैसे दुनिया के लिए खतरा बना ये देश

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
जाने कैसे दुनिया के लिए खतरा बना ये देश
Share on FacebookShare on Twitter

ब्राजील  : दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कोरोना वायरस के नए वेरियंट ने लोगों को संकट में डाल दिया है. यहां के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो (Sao Paulo) में इतने मरीजों की मौत हो रही है कि उन्हें दफनाने तक के लिए जगह नहीं बची है. अब लोगों को दफनाने की जगह बनाने के लिए कब्रिस्तान में पुरानी कब्र खोदी जा रही हैं, जिनमें से पुराने कंकाल निकाले जा रहे हैं. यहां बीते कुछ समय से रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले सामने आ रहे हैं और रिकॉर्ड मौत हो रही हैं.

इस शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित विला नोवा कैकोइरिन्हा कब्रिस्तान (Vila Nova Cachoeirinha Cemetery) में वर्षों पहले दफनाए गए लोगों को खोदकर उनके अवशेष निकाले जा रहे हैं. अंतिम संस्कार से जुड़ी सर्विस का काम देखने वाले नगरपालिका सचिव ने एक बयान में कहा है कि मृतकों के अवशेष निकालकर उन्हें बड़े कंटेनर में डाला जा रहा है. संक्रमण के संकट के कारण ब्राजील की स्वस्थ प्रणाली पूरी तरह धवस्थ हो गई है. यहां अस्पताल और आईसीयू तक में मरीजों को जगह नहीं मिल रही.

3,769 नए मामले सामने आए

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गुरुवार को ही कोविड-19 के 3,769 नए मामले सामने आए हैं. अन्य देश भी डर के कारण ब्राजील से लगने वाली अपनी सीमा बंद कर रहे हैं. एक दिन पहले ही ब्राजील के बायोमेडिकल इंस्टीट्यूट ने कहा है कि उनने एक नए वेरियंट का भी पता लगाया है. जो उस वेरियंट के जैसा ही है, जो दक्षिण अफ्रीका में मिला था (Digging of Old Graves in Brazil). ये वेरियंट तेजी से फैलने वाला वेरियंट है. हाल ही में ब्राजील की सरकार ने मंत्रीमंडल में भी फेरबदल किया है. ताकि इस स्थिति से निपटा जा सके.

दुनिया के लिए बन रहा खतरा चिली के नेशनल मेडिकल एसोसिएशन के सचिव ने कहा, ‘जो भी ब्राजील में हो रहा है कि वह वैश्विक खतरा है. यहां कुछ वेरियंट पहले से ही हैं, इसलिए सीमा बंद करने से हमें अधिक मदद नहीं मिलेगी. लेकिन नए वेरियंट्स ऐसे ही जारी रह सकते हैं.’ वो देश जिनकी सीमा ब्राजील से लगती है, वह सभी इस समय चिंता में हैं. ये देश अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है. यहां बीते एक हफ्ते से औसतन 3100 लोगों की मौत हो रही है और 74 हजार नए मामले मिल रहे हैं. ये आंकड़े फरवरी के बाद से तेजी से बढ़र रहे हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीदरलैंड ने एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन क्यों लगाई रोक

Next Post

RTO चेकिंग के दौरान ड्राइवर ने आरक्षक को कुचला

Next Post
सड़क हादसे में दुल्हे की मौत, आज थी शादी

RTO चेकिंग के दौरान ड्राइवर ने आरक्षक को कुचला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d