BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साइनसाइटिस के दर्द से मिलेगी तुरंत राहत

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
साइनसाइटिस के दर्द से मिलेगी तुरंत राहत
Share on FacebookShare on Twitter

साइनसाइटिस या साइनस इंफेक्शन एक ऐसी स्थिति है जिसमें नैसेल पैसेज (नाक मार्ग) के आसपास सूजन आ जाती है. यह साइनस के दर्द, साइनस प्रेशर का कारण बनता है. साइनस एक तरह की झिल्ली या परत होती है जो शरीर की बलगम से रक्षा करती है. बलगम गंदगी और अन्य कणों को इकट्ठा करती है जो बीमारी का कारण हो सकती है. किसी इंफेक्शन या फिर एलर्जी की वजह से साइनस की परत में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से साइनस का दर्द होने लगता है.

स्टीम लेना उन पारम्परिक उपायों में से एक है जिसका इस्तेमाल होम रेमिडी के रूप में साइनस के दर्द या सर्दी होने पर किया जाता है. स्टीम यानि भाप नाक के पैसेज एरिया को खोलने में मदद करती है, जिससे साइनस के प्रेशर और दर्द से राहत मिलती है.

साइनस के दर्द को कम करने का एक तरीका हर दो से तीन घंटे में नाक को साफ करना है. इससे साइनस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा भी साइनस के दर्द को कम करने के कई घरेलू उपचार भी हैं.

साइनस के दर्द से बचाव के घरेलु उपाय

  1.  सलाइन सॉल्यूशन (नमकीन घोल) को इनहेल करने से नाक के बंद एरिया को खोलने में मदद मिल सकती है. नमक और बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें, इसे इनहेल करें. इसके साथ ही आप ड्राय स्प्रे बॉटल और स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. दिन में दो से तीन बार ऐसा करें, आपको साइनस के दर्द से राहत मिलेगी.

2. स्टीम लेना उन पारम्परिक उपायों में से एक है जिसका इस्तेमाल होम रेमिडी के रूप में साइनस के दर्द या सर्दी होने पर किया जाता है. स्टीम यानि भाप नाक के पैसेज एरिया को खोलने में मदद करती है, जिससे साइनस के प्रेशर और दर्द से राहत मिलती है. स्टीम लेने के लिए पानी उबालकर उसे एक बड़े कटोरे में रख लें, उसके बाद उससे स्टीम लें. इस दौरान एक टॉवेल अपने सिर पर रख लें, जिससे कि भाप को अच्छे से इनहेल किया जा सके.

3. साइनस के दर्द या अन्य इसी तरह की बीमारी से राहत का एक घरेलु तरीका खुद को हाइड्रेट रखना है. इसके लिए आप गर्म पानी या फिर फ्रूट जूस, चाय या कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे साइनस के दर्द में राहत मिलती है.

4. अगर आप साइनस के दर्द से गुजर रहे हैं तो कोशिश करें शरीर को आराम दें, साथ ही किसी भी स्थिति में तनाव से बचें. साइनस के दर्द से बचने का ये बेहद कारगर और घरेलू तरीका है. अच्छी नींद से बीमारी से जल्दी ठीक हो सकते हैं.

5. साइनस के दर्द की स्थिति में गर्म गीले टॉवल का इस्तेमाल भी इंस्टेंट रिलीफ के लिए कर सकते हैं. गर्म पानी में टॉवल को भिगोकर उसे नाक के आस-पास के एरिया में रखें. इससे आपको जल्द राहत मिलेगी.

6. इसके साथ ही प्राकृतिक तेल भी साइनस के दर्द से आराम दिला सकते हैं. मैंथौल साइनस के दर्द से राहत देने में बेहद कारगर होता है. इसका इस्तेमाल करने से आपको सांस लेने में आसानी होती है. तेल की कुछ बूंदें गर्म पानी में डालकरइसकी स्टीम लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झरिया विधायक गुट के मजदूर नेता उपेंद्र सिंह की कार पर कई राउंड फायरिंग

Next Post

27 अक्तूबर के बाद हो सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

Next Post
27 अक्तूबर के बाद हो सकता  है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

27 अक्तूबर के बाद हो सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d