BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें झारखंड के जिलों में कैसे हो रहा टीकाकरण…

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
जानें झारखंड के जिलों में कैसे हो रहा टीकाकरण…
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देशभर में शनिवार से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो गया. रांची के सदर अस्पताल में भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीका दिया गया. इस मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह चाहते थे कि उन्हें कोरोना का पहला टीका लगे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि पहले फेज में सफाई कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज लगे. इसलिए उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई. रांची के सिविल सर्जन ने बताया कि पहला टीमा सफाई कर्मी मरियल गुड़िया को लगाया गया.

चतरा में भी आज फ्रंटलाइन वॉरियर को कोरोना का टीका दिया गया है. स्वास्थ्य कर्मी सरिता देवी को जिले में पहला कोरोना का टीका लगाया गया. चतरा उपायुक्त दिव्यांशु झा और एसडीओ मुमताज अहमद उपस्थित रहे. टीका लगने के बाद सरिता देवी को विशेष निगरानी में कोविड-19 केयर सेंटर में ही रखा गया.

इस मौके पर डीसी ने बताया कि पहले चरण में जिले के सदर अस्पताल और सिमरिया के रेफरल अस्पताल स्थित दो अलग-अलग केंद्रों पर सौ-सौ चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है. पांच हजार लोगों को जीवन रक्षक टीका लगाया जाएगा. इसके लिए सप्ताह में 4 दिन विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.

दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में कोविड-19 वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई. पहली वैक्सीन शहर के जाने-माने डॉक्टर कुमार बागीश को लगाया गया. मौके पर उपायुक्त सहित कई चिकित्सक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

पश्चिमी सिंहभूम में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की उपस्थिति में कोरोना वैक्सीनेशन मुहिम की शुरुआत हुई. सफाई कर्मी करण मुखी को लगाया गया पहला टीका. इसके बाद डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, सिविल सर्जन डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने टीका लिया.

कोयलांचल में तोपचांची और टुंडी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पूरी तैयारी के साथ शनिवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई. विधायक मथुरा महतो सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. तोपचांची में स्वास्थ्य केंद्र में कोराना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित सफाई कर्मियों को पहला टीका लगाया गया. सेंटर पर वैक्सीनेशन के दौरान सभी कुछ सामान्य है. किसी भी विपरीत और प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

200 कर्मियों व चिकित्सकों को दिया जाएगा कोरोना टीका: उपायुक्त

Next Post

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, सर्च अभियान भी जारी

Next Post
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार समेत कई सामान बरामद

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, सर्च अभियान भी जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d