BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब महिला CM उम्मीदवार की एंट्री, अखबारों में बनी सुर्खियां

by bnnbharat.com
March 9, 2020
in समाचार
अब महिला CM उम्मीदवार की एंट्री, अखबारों में बनी सुर्खियां
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:  आरजेडी, जेडीयू, भाजपा और कांग्रेस ने बिहार जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. जैसा की आप जानते है की बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव भी महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं. अब एक और मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम सामने आया है. यह उम्मीदवार महिला है.

बिहार के कई अखबारों में रविवार को छपे एक विज्ञापन ने सबको चौंका दिया है. विज्ञापन में पुष्पम प्रिया चौधरी नाम की एक महिला ने खुद को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है. विज्ञापन के जरिए इस महिला ने बताया है कि उसने ‘प्लूरल्स’ नाम का एक राजनीतिक दल बनाया है और वह उसकी अध्यक्ष है. 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेश की अपनी दावेदारी

पुष्पम प्रिया चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार के अखबारों में विज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश की. उन्होंने पार्टी का नाम प्लूरल्स दिया है जबकि ‘जन गण सबका शासन’ पंच लाइन दी है. पुष्पम प्रिया ने विज्ञापन में बताया कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है और अब बिहार वापस आकर प्रदेश को बदलना चाहती हैं.

पुष्पम जेडीयू के पूर्व MLC की बेटी हैं 

पुष्पम प्रिया चौधरी ने डबल एमए किया है. इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है. वह दरभंगा निवासी हैं और जेडीयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं. अभी वो लंदन में ही रहती हैं.

पुष्पम ने बिहार की जनता को लिखा पत्र

पुष्पम प्रिया चौधरी ने विज्ञापन में बिहार की जनता को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अगर वह बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती हैं तो 2025 तक बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी और 2030 तक इसका विकास यूरोपियन देशों जैसा होगा.

मेरा आशीर्वाद उसके साथ: पिता

पुष्पम प्रिया के पिता विनोद चौधरी ने कहा कि मेरी बेटी विदेश में पढ़ी-लिखी  है. वो बालिग है, उसकी और मेरी सोच में फर्क होना चाहिए. पीढ़ी का अंतर है. जो वो कर रही है सोच समझकर कर रही होगी, पिता होने के कारण मेरा आशीर्वाद उसके साथ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संस्था ने ओल्ड एज होम में वृद्ध महिलाओं के बीच मनाया महिला दिवस

Next Post

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला मुख्यालय से कुपोषण जागरूकता रथ रवाना

Next Post
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला मुख्यालय से कुपोषण जागरूकता रथ रवाना

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला मुख्यालय से कुपोषण जागरूकता रथ रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d