BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमल हासन के जन्मदिन पर जानते है उनकी निजी जिंदगी से जुड़ीं कुछ खास बातें

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
कमल हासन के जन्मदिन पर जानते है उनकी निजी जिंदगी से जुड़ीं कुछ खास बातें
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड के भी दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में अभिनेता कमल हासन की गिनती होती है. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. कमल हासन ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. सात नवंबर को जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं. 

कमल हासन शानदार कलाकार होने के अलावा बेहतरीन निर्देशन, स्क्रीन राइटर, प्लेबैक सिंगर और भरतनाट्यम के ट्रेंड डांसर भी हैं. उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर की थी. उनकी पहली फिल्म ‘कलाथुर कन्नमा’ थी. यह तमिल फिल्म साल 1960 में आई थी. इसके बाद कमल हासन ने साउथ की कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया और खूब नाम कमाया.

बतौर मुख्य अभिनेता कमल हासन की डेब्यू फिल्म ‘अरंगेट्रम’ थी. यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी. कमल हासन ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया. उनकी मुख्य अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ थी. यह फिल्म साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कमल हासन के साथ अभिनेत्री रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में थीं. दर्शकों ने फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ को खूब पसंद किया था. 

भारतीय सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए कमल हासन को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई शानदार पुरस्कार हासिल किए हैं. कमल हासन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने दो शादियां की थीं. कमल हासन ने पहली शादी मशहूर डांसर वाणी गणपति से साल 1978 में की थी, लेकिन इन दोनों का रिश्ता केवल 10 साल तक चला और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए. 

वाणी गणपति से तलाक से पहले कमल हासन की जिंदगी में अभिनेत्री सारिका आईं. कमल हासन और सारिका ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया. जब वाणी को कमल और सारिका के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिनेता से तलाक ले लिया. इसके बाद कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी कर ली. इन दोनों की दो बेटियां अभिनेत्री श्रुति और अक्षरा हासन हैं. फिल्मों के अलावा कमल हासन राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं. उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम मक्कल निधि मय्यम है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

78 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 7.69 % वोटिंग

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 50 हजार से अधिक नए मामले, 577 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 50 हजार से अधिक नए मामले, 577 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d