सर्दी का मौसम कम्बल की गर्माहट और साथ में चाय की चुस्की भला कौन है जिसे पसंद नहीं. पर जरा संभल कर. जहां एक ओर चाय के बगैर हमारी सुबह नहीं होती है. इसके बिना सुबह सुबह कुछ भी नहीं किया जाता है. तो चाय तो चाहिए ही चाहिए. इस बात से वाकिफ होते हुए भी हम इसका प्रयोग करते हैं. हम जानते है कि ये हमारे शरीर को नुकसान करती है लेकिन आज हम आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं लेकिन उसे पहले आपको जानकारी दे दे कि भारत में 75 से 85 प्रतिशत लोग दिन की शुरुवात एक गर्म चाय के कप से करते है और वो खाली पेट चाय पीते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसान दायक होता है.
तो जानते है इसके फायदे और नुकसान
नुकसान
- चाय को बनाने का एक तरीका होता है अगर इसको कम पकओं तो भी खराब और ज्यादा पकाओं तो भी खराब बता दे कि इसको ज्यादा देर तक उबालने से उसमें टैनिन नामक रसायन निकलता है जो पेट की समम्या को जन्म देते हैं.
- चाय पीने से शरीर के पेशाब में यूरिक अम्ल जो कि गठिया, जोड़ों की सूजन बढ़ती है. इसी के साथ शरीर में रक्त की कमी भी आती है.
- कई लोग होते हैं जो चाय को बार-बार गर्म करके पीते हैं उनको जानकारी दे दे कि ऐसा करने से उसमें एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. जिससे की अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी दिक्कते आती हैं.
- इसके सेवन से पाचन-शक्ति खराब होती है और रक्त में लोहे की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो आती हैं
फायदे
- चाय रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करती है और शरीर को उर्जा भी देती है.
- इससे आलस्य दूर हो जाता है क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो हमारे नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर देता है जिससे थकावट दूर हो जाती है.
- चाय त्वचा को पराबैंगनी विकिरण से बचाती है. इसी तरह से रक्त को थक्का बनने से रोकती है और अल्झेमीर जैसे रोग से सुरक्षा करती है.
- निम्न रक्त चाप में चाय के सेवन से लाभ मिलता है, क्योंकि इससे रक्त चाप उच्च हो जाता है
- चाय पीने से आपके शरीर में संक्रमण कम होता है. चाय सर्दी-जुकाम आम बीमारियों से भी राहत देती है.

